समय सीमा में छठ घाटों को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश
बैठक में जिलाधिकारी ने नगर में स्वच्छता के लिए चल रहे कार्यो की ली जानकारी

बैठक में जिलाधिकारी ने नगर में स्वच्छता के लिए चल रहे कार्यो की ली जानकारी
सिवान। आज दिनांक 02.11.2026 को समाहरणालय के संवाद कक्ष में श्री विजय प्रकाश मीणा, भा.प्र.से. , जिलाधिकारी, सिवान ने आगामी दीपावली एव छठ, आदि त्योहारों के संदर्भ में शहर की स्वच्छता के बारे में तैयारी का जायजा लेने के लिए नगर परिषद् के पदाधिकारियों और कर्मियों के साथ एक बैठक किया। इस बैठक में जिलाधिकारी, सिवान ने छठ घाटों को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के चल रहे प्रयासों का बारीकी से जानकारी लिया और सभी कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश भी दिया।
जिलाधिकारी सिवान ने कहा कि छठ घाटों का निरीक्षण विगत दिवस किया गया था। कुछ घाट तो ठीक है लेकिन कुछ घाटों पर बहुत काम करने की आवश्यकता है। छठ घाटों को स्वच्छ, सुंदर, और सुरक्षित बनाना ही हमारी प्राथमिकता है। ताकि छठ घाटों पर आने वाले श्रद्धालु कुछ अच्छे और यादगार अनुभव लेकर ही लौटें।
जिलाधिकारी , सिवान ने बैठक में निर्देश दिया कि समय सीमा में छठ घाटों की व्यवस्था की बेहतर करने के लिए अतिरिक्त मानव बल लगाना हो तो लगाएं। काम का बंटवारा करें और नियमित तौर पर कामों की मॉनिटरिंग किया जाए। छठ घाटों पर रंग रोगन के कामों को, अच्छे स्लोगन लिखने के कामों को अच्छे से किया जाए। छठ घाट पर जाने के रास्तों को बेहतर बनाया जाए, जहां आवश्यकता हो वहां मिट्टी आदि डाला जाय। श्रद्धालुओं को छठ घाटों पर जाने में सुविधा होनी चाहिए, एप्रोच रोड बेहतर बने इसका खास। ख्याल रखा जाय। कई घाटों पर जो अनावश्यक कोई सामाग्रि या कूड़ा कचरा है तो उसे समय सीमा में हटवा दिया जाए। छठ घाट पर जहां आवश्यकता हो वहां सीढ़ी आदि तैयार किया जाए।
जिलाधिकारी सिवान ने बैठक में निर्देश दिया कि छठ घाटों पर सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग करने तथा गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम को तैनात करने की कार्रवाई कर लिया जाय। छठ घाट पर प्रशासनिक शिविर, वॉच टॉवर बनाने की व्यवस्थाओं को भी समय रहते तैयार कर लिया जाए। जिलाधिकारी सिवान ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ घाटों को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाना ही हमारी प्राथमिकता है।
जिलाधिकारी, द्वारा कुछ दिन पूर्व स्वयं तथा वरीय पदाधिकरण के नेतृत्व में वार्डवार स्वच्छता के प्रयासों के बारे में जांच कराया गया था जिसपर उन्होंने यह जानना चाहा कि जो टास्क वार्डवार निरीक्षण के दौरान दिए गए थे उसपर किस तरह से कार्य किये जा रहे हैं? उन्होंने बैठक में पूछा कि कूड़ा डंपिंग स्थानों से व्यवस्थित और स्वच्छ तरीके से कूड़े का उठाव हो रहा है कि नहीं? ट्रैक्टर से ससमय कूड़ा डंपिंग स्थानों तक पहुंच रहे हैं कि नहीं? सुबह 5.30 बजे तक सभी जिम्मेवार पदाधिकारी,सुपरवाईजर, सफाई कर्मी और जमादार अपने अपने कर्तव्य स्थल पर पहुँच रहे है या नही? उन्होंने कहा कि मार्केट एरिया में रात में ही सफाई कर लिया जाए और सुबह में कचरा उठाने के साथ ही इस सम्बन्ध में लोगो को भी जानकारी दी जाय।
बैठक में उप विकास आयुक्त सिवान,अपर समाहर्ता सिवान, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, नगर परिषद् सिवान की कार्यपालक पदाधिकारी, सिटी मैनेजर, सफाई एजेंसियों के प्रतिनिधि नगर परिषद्, सिवान के अन्य पदाधिकारी और कर्मी आदि उपस्थित रहे।
ASAD ALI
टिप्पणियाँ (0)